---Advertisement---

बिरसा मुंडा कप ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते ने किया शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

बलरामपुर – ग्राम पंचायत रजखेता में डॉ.भीमराव अम्बेडकर ग्रामीण क्रिकेट क्लब रजखेता द्वारा आयोजित बिरसामुंडा कप का आयोजन का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सम्मानीय रामदेव जगते जी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग कांग्रेस)बलरामपुर सम्मानीय अनिल कुशवाहा जी, सरपंच प्रतिनिधि सम्मानीय सर्व श्री बलराम जगते जी अध्यक्षता स्काउड गाइड के पूर्व जिला अध्यक्ष बलरामपुर श्री संतु मिश्रा जी (उपसरपंच रजखेता)सहित ग्रामीण जन गिरजा देवांगन जी,सुनील दोहरे जी,शशि भूषण जी सहित सैकड़ों ग्रामीण व युवाओं की उपस्तिथि फीता काटकर किया गया। बिरसा मुंडा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम विजेता पुरस्कार की राशि 16,000=00 (सोलह हजार), द्वितीय उप विजेता पुरस्कार 10,000=00 (दस हजार) रुपए नगद सहित अन्य पुरस्कार, शील्ड रखी गई है। मुख्य अतिथि रामदेव जगते के द्वारा इस टूर्नामेट को सफल बनाने के लिए 10,151=00(दस हजार एक सौ एक्यावन रुपए) आयोजन कमेटी को सहयोग राशि देने की घोषणा की गई साथ में प्रतिभागी खिलाड़ी को क्रिकेट के सभी नियम शर्त के आधार पर खिलाड़ी भावना से खेलने के लिए कहा गया।उनके द्वारा बताया गया कि युवाओं व खेल से उनका विशेष लगाव है इस क्षेत्र में बॉलीबॉल,फुटबॉल,क्रिकेट सहित अन्य खेलो में विशेष सहयोग के साथ हमेशा खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करते है।IMG 20241218 090506

आयोजन कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दोहरे जी के द्वारा मुख्य अतिथि रामदेव जगते जी को आमंत्रित होने पर एवं इस टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु विशेष आर्थिक सहयोग की राशि देने की घोषणा करने पर व अन्य आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किए। साथ ही क्षेत्र के अन्य टीमों को बिरसा मुंडा कप 2024/2025 क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित होने की घोषणा किए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment