---Advertisement---

बिहारपुर मंडल में जगप्रसाद सिंह बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकताओं में खुशी का माहौल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश्य के कार्यकाल को कार्यकताओं ने सराहा 

Follow Us

सुरजपुर- जिले के बिहारपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के रूप में जग प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। यह चुनाव गुरुवार को स्थानीय मंगल भवन में संपन्न हुआ जहां पर बिहारपुर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सूरजपुर जिले के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामानन्द जायसवाल चुनाव अधिकारी व सहयोगी चुनाव अधिकारी जिला सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने भूमिका निभाई। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और हर्षोल्लास के साथ बधाई दी।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया – जग प्रसाद सिंह 

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद जग प्रसाद सिंह ने कहा यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है। मैं भाजपा की नीति और रीति का पालन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सबकी मेहनत का परिणाम है। 

कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व 

जग प्रसाद सिंह की नियुक्ति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत करने और भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।IMG 20241219 WA0044

 पूर्व मडल अध्यक्ष भाजपा के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं ने सराहा 

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सराहनीय बताया। सभी ने उनके द्वारा संगठन के लिए किए गए योगदान और कड़ी मेहनत को याद किया। रामेश्वर बैस के नेतृत्व में पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा और उनके रणनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा विधायक को जीत हासिल हुई। 

मंडल अध्यक्ष ने कार्यकताओं के साथ मा माहामाया मंदिर में टेका मत्था 

इस मौके पर भाजपा मंडल बिहारपुर प्रभारी शिव प्रसाद सह प्रभारी रामनारायण यादव भाजपा मंडल महामंत्री हंसें लाल जायसवाल विशेष आमंत्रित सदस्य रामपाल जायसवाल अवध पाठक रामनाथ पाठक आनन्द पाठक सियाराम नाई गजानंद गुप्ता विजय गुर्जर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष कालिचरण काशी यूवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुनित पाठक किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद जायसवाल लक्षमण जायसवाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराधा विश्वकर्मा शिव धन गुप्ता मुकुंद लाल जायसवाल लल्लू पुरी रामप्रताप विश्वकर्मा तेजमणी साहू शितल गुप्ता रामसुभग यादव बि पी जायसवाल उपेन्द्र कुमार गुप्ता दिवेन्द्र गुप्ता कन्हैया लाल साहू लालमन सिंह मंदेश गुप्ता गिरवर गुप्ता लाल बहादुर यादव दुर्गावती यादव राजकुमारी जायसवाल लाल बाबु बैश्यबृजमोहन केसरी राजेश्वर जायसवाल कपिल देव केशरी श्याम सुंदर केसरी रामाकांत जायसवाल देवमन यादव श्यामाचरण जायसवाल शितल प्रसाद केसरी अवधेश केसरी विनोद वैश्य अरूण कुमार यादव बिजेंद्र साहू समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment