---Advertisement---

मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन 

Follow Us
Spread the love

वार्डवासी जिम्मेदारों पर मनमानी का लगा रहे हैं आरोप

सूरजपुर – जिले में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर इन दिनों लगातार ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ऐसा ही एक मामला जिले के ग्राम पंचायत करंजी का सामने आया है। यहां के कुछ ग्रामीण सहित वार्डवासियों ने हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है।

दअरसल ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 1 , 2 ,19 एवं वार्ड नंबर 20 के कुछ वार्ड वासियों ने हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने और त्रुटि सुधार करने की मांग किया है। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वार्ड नंबर 1, 2 ,19 एवं 20 के कुछ मतदाताओं का नाम बिना की सूचना और सहमति के अन्यत्र वार्ड में शामिल कर दिया गया है इसके साथ ही एक परिवार के सदस्यों का नाम अलग अलग वार्ड में डाल दिया गया जो कि अनुचित है। इसके अलावा भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने और नाम काटने को लेकर भी अनियमितता बरती गई है। IMG 20241220 114641

जहां एक ओर जिला निर्वाचन विभाग आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची से संबंधित सभी जानकारियों को दुरुस्त करने में लगा हुआ है वहीं इस कार्य को अंजाम देने वाले स्थानीय जिम्मेदार कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण इस मिशन को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके कारण कुछ जागरूक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में लगातार नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी इन सभी सभी अनियमितताओं और त्रुटियों के सुधार के क्या उचित कार्यवाही करते हैं यह आने वाला समय बताएगा।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजेश राजवाड़े, राजकुमार कुशवाहा, अमित सिंह एवं सुखलाल प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment