---Advertisement---

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर दिए बयान से भड़के कांग्रेसी, प्रदेश भर में हो रहा विरोध प्रदर्शन

Follow Us
Spread the love

अमित शाह के इस्तीफे की कर रहे हैं मांग 

सूरजपुर – संसद के शीतक़ालीन सत्र के दौरान 18 दिसम्बर 2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सन्दर्भ में दिए गये आपत्तिजनक बयान एवं माननीय श्री राहुल गाँधी जी के विरुद्ध झूठी एफ आई आर दर्ज कराने के विरोध में प्रदेश आह्वान पर सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में बिश्रामपुर नगर में रैली एवं अमित शाह के इस्तीफा की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया ।

इस दौरान प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ट कांग्रेस सुभाष गोयल,अनुपम फिलिप, जाकेश राजवाड़े,दीप्ति स्वाई,आशीष यादव,नरेंद्र जैन,रामलाल सोनी,धर्मेंद्र सिंह, रूपनारायण,गीतपुरी, मेहताब आलम,नीरज सिंह,गोवर्धन सिंह,रूपदेव कुशवाहा,विनय यादव,संदीप शर्मा,सरफराज,आकाश साहू,विनय सिंह,यश साहू,चंदा सिंह,बंटी सिंह, एवं अनिल राजवाड़े सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment