---Advertisement---

NSS के सेवा पखवाड़ा का जयनगर में हुआ शुभारम्भ

Follow Us

सूरजपुर – राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन आज जयनगर के शा. उ. मा. विद्यालय ( ट्राइबल) मे किया गया। 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलने वाले इस शिविर में शा. उ. मा. विद्यालय कंदरई के कुल 70 छात्रों ने भाग लिया है। जिसमें 45 बालिका और 25 बालक शामिल हैं। लगातार 7 दिनों तक चलने वाले शिविर में ग्राम पंचायत जयनगर के विभिन्न पारा – मोहल्ला स्वच्छता, स्वास्थ्य, नुक्कड़ नाटक आदि विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। IMG 20241223 223924 scaled

NSS के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विगत 12 वर्षों से लगातार इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है और 13 वें शिविर के रूप में ग्राम पंचायत जयनगर को चुना गया है इसी के तहत ये शिविर का आयोजन किया गया है। IMG 20241223 WA0085 scaled

इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शांतनु सिंह चौहान, बिनझिया समाज के प्रदेश महामंत्री देवशरण सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवधन बिंझिआ , पूर्व मण्डल अध्यक्ष संदीप सरकार, वार्ड पंच विनोद बिनझिया, पवन बर्मन,शिक्षिका श्रीमती उर्मिला सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment