सूरजपुर – जिले के कोयलांचल बिश्रामपुर स्थित ज्ञानोदय मूक बधिर विद्यालय में रेडियो रिहन्द का भव्य शुभारंभ किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने रेडियो रिहन्द सामुदायिक एफ. एम. 91.2 का विधिवत् शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजयराज अग्रवाल, बिश्रामपुर मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिरदार, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही, सतीश तिवारी, हरिनंदनदन पासवान, इंजी. विनय सिंह, देवधन बिंझिया, संदीप सरकार, पवन बर्मन, महेश गुप्ता, मनोज कुमार एवं भागवत प्रजापति सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।


















