सूरजपुर – आज दिनांक 26/12/2024 को सरस्वती शिशु मंदिर बिश्रामपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना दिवस तथा वीर बाल दिवस में शामिल हुई तथा उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए बोली कि मैं इसके संस्थापक श्रद्धेय बाला साहब देश पांडेय जी के दूरदर्शी सोच को नमन करती जिन्होंने आज से 73 वर्ष पूर्व एक ऐसी संस्था की स्थापना किए जिसने समाज के सबसे शोषित वनवासियों आदिवासियों के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाओ को लेकर कार्य कर रही है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
इस अवसर पर श्री वासुदेव यादव प्रांतीय सचिव केंद्र जशपुर नागेशनाथ योगी विभाग प्रमुख राजेश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती किरण
खेस शांति सिंह आमवती नेताम मोहिनी झा राम लखन सोनी श्यामा पांडेय सूरज सेठी रवि शंकर बउआ सहित आश्रम जुड़े लोग व स्थानीय समुदाय उपस्थित रहे।

















