---Advertisement---

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 73 वें स्थापना दिवस, वीर बाल दिवस कार्यक्रम एवं बैडमिंटन

Follow Us

प्रतियोगिता में शामिल हुई महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर – आज राज्य की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सरस्वती शिशु मंदिर बिश्रामपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम 73वीं स्थापना दिवस समारोह तथा वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। IMG 20241226 WA0050इस अवसर पर श्री वासुदेव यादव , नागेशनाथ योगी, राजेश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ,श्रीमती किरण खेस, शांति सिंह, आमवती नेताम, मोहिनी झा, राम लखन सोनी, श्यामा पांडेय, सूरज सेठी, रवि शंकर सहित आश्रम जुड़े लोग व स्थानीय समुदाय उपस्थित रहे।IMG 20241226 WA0044

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभा को सम्बोधित करते हुए इसके संस्थापक बाला साहब देश पांडेय को नमन किया। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना उनके दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। उन्होंने 73 वर्ष पूर्व इस संस्था को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि इस संस्था ने समाज के सबसे शोषित वनवासियों आदिवासियों के विकास के लिए कई कल्याणकारी कार्य कर रही है।IMG 20241226 WA0047

इसके अलावा मंत्री श्रीमती राजवाड़े आज सूरजपुर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य के चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडियों को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment