---Advertisement---

BREAKING NEWS: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांसे, देश में शोक की लहर

Follow Us

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को शाम के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आज दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी। इस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व पीएम इससे पहले भी एम्स में भर्ती हुए थे। IMG 20241226 230649

2004 में प्रधानमंत्री बने थे डॉ मनमोहन सिंह

डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत देश के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके है। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में, भारत ने अपने इतिहास में सबसे अधिक वृद्धि दर देखी, जो औसतन 7.7% रही और लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई थी। डॉ. मनमोहन सिंह के सत्ता में आने के बाद भारत दसवें स्थान से उछलकर 2014 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था, जिससे लाखों लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment