---Advertisement---

राष्ट्रीय सेवा योजना(N.S.S.) द्वारा निकाली गई सांस्कृतिक रैली

Follow Us

सूरजपुर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम जयनगर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन सांस्कृतिक रैली निकाली गई जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया गया।IMG 20241227 183831

रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा भारत की विभिन्न प्रान्तों की वेशभूषा को धारण कर नृत्य , गीत एवं नारों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की विरासत को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया । इस सांस्कृतिक रैली में स्वयंसेवक द्वारा देश के महान सपूतों के देश निर्माण में योगदान एवं व्यवसायिक भिन्नता को प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक रैली जयनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रारंभ होकर विभिन्न गली मोहल्लों से गुजरते हुए हाई स्कूल जयनगर में समाप्त हुई। इस सांस्कृतिक रैली को सफल बनाने में हायर सेकेंडरी स्कूल TWD जयनगर की प्राचार्य श्रीमती कालिस्ता अक्खड़, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक व SMDC पूर्व अधयक्ष देवशरण सिंह, अध्यक्ष शांतनु सिंह चौहान, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण पाल , ब्रह्मदेव, सहित कार्यक्रम अधिकारी राजू कुमार सिंह व उर्मिला सिंह रासेयो स्वयंसेवकों देवनंदन, सुमेधा सिंह,सिकंदर, दीपक सिरदार उमेश्वरी, कशिस सिरदार अंजू, शशि कला, मृगेंद्र, राहुल, कुसुम , प्रियंका, सावित्री कौशिल्या,गीता, रीना, अजय,लक्ष्मनिया सहित अन्य सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment