---Advertisement---

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुप्ता का हुआ कैंसर से निधन

Follow Us

लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से उनके इस तरह चले जाने से गांव में शोक का माहौल

सूरजपुर – प्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा निवासी प्रहलाद गुप्ता उर्फ़ (डब्ल्यू) गुप्ता का हुआ निधन ज्ञात हो कि लंबे समय से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन अंततःअपने जीवनकाल से मुक्त होकर सुबह के समय अपने भरा पूरा परिवार छोड़कर अंतिम सांस ली। यह दुखद खबर एकदम आग की तरह गांव में फैल गई लोगो की भारी भीड़ घर पहुंचकर परिवार वालो को सांत्वना देने पहुंचे सभी एक झलक देखना चाहते थे, बताते चलू कि प्रहलाद गुप्ता बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गांव के प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति थे जिन्हें लोग बेहद पसंद किया करते थे और समाज सेवा में सबसे पहले रहते थे जहां भी लोगों को कोई भी परेशानीया होती वह उनके साथ खड़े रहते थे एकदम निस्वार्थ रूप से उनकी मदद किया करते हैं उनकी वही बात थी जो लोगों की मन और दिल में बसी थी उनके जाने पर गांववाले काफी दुखी और निराश है शाम के लगभग 5:00 बजे के आसपास बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सहित लोगों की भारी भीड़ के मौजूदगी में अंतिम संस्कार महानदी के किनारे पर किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment