---Advertisement---

जिला पंचायत सदस्य ने सुग्गा नृत्य मंडली का किया सम्मान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – जिले के ग्राम पंचायत करंजी में हुआ सुग्गा नृत्य का जोरदार प्रदर्शन।

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे प्रचलित लोकनृत्यों में से एक सुग्गा नृत्य अपने आप में प्रदेश की कला एवं संस्कृति एक अलग पहचान देती है। यह नृत्य मुख्य रूप से आदिवासी महिलाओं द्वारा खास तौर से किया जाने वाला लोकनृत्य है।  प्रायः यह नृत्य गौर विवाह के अवसर पर किया जाता है। बोलचाल में इस नृत्य को तोता नृत्य या सुग्गा नृत्य भी कहा जाता है। 

दरअसल ग्राम पंचायत करंजी और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के ग्रामीणों के विशेष मांग पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लोगों के आह्वान पर जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल ने कुम्दा बस्ती से सुग्गा नृत्य की मंडली को अपने गृह ग्राम करंजी में बुलाकर नृत्य का आयोजन किया।20241228 092118

सुग्गा नृत्य मंडली के महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी लोकनृत्य और संगीत हमारे लिए एक धरोहर है। जिसको संरक्षण और प्रोत्साहन देना सभी जनमानस का कर्तव्य है। मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के बाद सभी महिलाओं को जिला पंचायत सदस्य प्रोत्साहित कर पूरा सम्मान दिया गया।

सुग्गा नृत्य मंडली की इस शानदार प्रस्तुति से समस्त करंजीवासियों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment