सूरजपुर – जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक गली मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा इन दिनों परेशानी का सबब बनते जा रहा है। दिन हो या रात हर दिन नगर – शहर की मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण आय दिन घटनाओं की अशंका बनी रहती है। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो आवारा मवेशियों के कारण हुई घटनाएं प्रायः देखने को मिल जाती हैं। गौरतलब है कि इन आवारा मवेशियों की रोकथाम हेतु कहीं से भी कोई उचित पहल होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में निःसंदेह यह एक बड़ी समस्या के रूप उभरती हुई प्रतीत हो रही है।
इसी बीच श्री बाल गोपाल गौ रक्षक बिश्रामपुर ने जनहित में आवारा मवेशियों को नगर के मुख्य मार्गो से हटाकर बाल गोपाल गौ रक्षक केन्द्र में रखने की मांग कलेक्टर से किया है।
सौंपे गए अपने ज्ञापन के माध्यम से बाल गोपाल गौ रक्षक समिति द्वारा 50 मवेशियों को गौ रक्षक केन्द्र में रखकर सेवा करने की बात कही गई है।
बाल गोपाल गौ रक्षक समिति के इस अनूठे पहल से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रकाश यादव, कन्हैया दुबे, अभिषेक यादव, महावीर गोस्वामी, अमन सिंह एवं नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

















