---Advertisement---

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा किया गया शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई का निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – आज मछली पालन विभाग सूरजपुर अंतर्गत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई का भ्रमण कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन  द्वारा किया गया। इस दौरान प्रक्षेत्र के मत्स्य बीज हैचरी, संवर्धन पोखर, मत्स्य प्रजनक तालाब एवं पानी सप्लाई हेतु गोबरी नदी में बने इंटेकवेल का निरीक्षण करते हुये प्रक्षेत्र में लगे प्लांटेशन का भी अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया गया। इस सम्बन्ध में सहायक संचालक मछली पालन द्वारा जानकारी दिया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्पान उत्पादन का लक्ष्य 350 लाख के विपक्ष में 410 लाख एवं स्टैण्डर्ड फाई उत्पादन का लक्ष्य 80 लाख के विपक्ष में 80 लाख उपलब्धि प्राप्त किया गया है। IMG 20250101 WA0092

उन्होंने बताया कि जिले के पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह एवं व्यक्तिगत मछली पालन से जुड़े हुये मत्स्य कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज फिंगरलिंग प्रदाय किया जाता है। इस दौरान कलेक्टर द्वारा प्रक्षेत्र में पानी की उपलब्धता हेतु नदी में बनाये गये स्टापडेम डिसिल्टंग कार्य एवं प्रक्षेत्र पहुंच मार्ग को सुगम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री एम.एस. सोनवानी, प्रक्षेत्र प्रभारी श्री सुधाकर बिसेन, श्री मुकेश कुमार राजवाड़े, श्री सतीश तिग्गा एवं अन्य विभागीय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment