---Advertisement---

सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, ड्रंक एंड ड्राईव पर होगी सख्त कार्यवाही

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर गुरूवार, 2 जनवरी 2025 को जिले के थाना-चौकी व यातायात पुलिस के द्वारा अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों व फिक्स प्वाइंट कुल 21 स्थानों पर वाहन चेकिंग की जा रही है।IMG 20250102 WA0021 इस दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा ड्रंक एंड ड्राईव, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाने वालों की चेकिंग किया जा रहा है और यातायात नियमों के उल्लघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी जा रही है। सूरजपुर पुलिस का यह चेकिंग अभियान नियमित तौर पर जारी रहेगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment