---Advertisement---

सूरजपुर – निर्वाचक नामावली में त्रुटि सुधार हेतु 06 जनवरी तक कर सकतें है दावा आपत्ति

Follow Us

सूरजपुर – नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 01 अक्टूबर 2024 की स्थिति में तैयार की गई निर्वाचक नामावली का नगरपालिका परिषद् सूरजपुर के सभी 18 वार्डों एवं नगर पंचायत विश्रामपुर, भटगांव, जरही व प्रतापपुर के सभी 15-15 वार्डों के मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर 06 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार दावा, आपत्तियां प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ है। नगरपालिका परिषद् सूरजपुर एवं नगर पंचायत विश्रामपुर, भटगांव, जरही व प्रतापपुर के सभी गणमान्य नागरिकों, आम जनता, मतदाताओं से आग्रह है कि वे अपने-अपने वार्ड के मतदान केन्द्रों, नगरीय निकायों, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में उपलब्ध मतदाता सूची का भली भांति अवलोकन, वाचन कर यह सुनिश्चित कर ले कि उनके एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम जो वोट देने के लिए पात्र हैं, मतदाता सूची में अंकित है एवं संबंधित वार्ड में ही है और सही है, यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो उसके सुधार हेतु तत्काल अपने मतदान केन्द्र में उपलब्ध प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष समुचित कार्यवाही करें। संबंधित वार्ड के मतदान केन्द्र में उपलब्ध मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन, विलोपन (नाम जोड़ना, नाम सुधारना, नाम काटना) का कार्य किया जा रहा है। संबंधित मतदान केन्द्र में नाम जोड़ने व नाम काटने एवं नाम में हुई त्रुटि का सुधार करने का कार्य दिनांक 06 जनवरी (सोमवार) अपरान्ह 03ः00 बजे तक एवं नये मतदाता का नाम जोड़ने का कार्य 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार) तक किया जायेगा।

निर्वाचक नामावली शुद्ध एवं त्रुटि रहित बने इसके लिए आप सभी का सहभागी होना आवश्यक है, साथ ही अपने परिवार, मित्र एवं आस पड़ोस के लोगों को भी इस कार्य हेतु जानकारी देकर, निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में नाम जोड़वाने हेतु प्रेरित कर जागरूक मतदाता होने का परिचय दें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment