---Advertisement---

दुर्घटना से देर भली-जीवन है अनमोल, यातायात नियमों का करें पालन। ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर सूरजपुर पुलिस ने 212 वाहन चालकों पर किया कार्रवाई, 79800 रूपये वसूल की गई समन शुल्क

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस सड़क हादसों से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी कर रही है। गुरूवार, 02 जनवरी को जिले के थाना-चौकी व यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले 212 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 79800 रूपये का समन शुल्क वसूल किया है। 

IMG 20250103 WA0030

सूरजपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील किया है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें, अपने नाबालिक बच्चों को कभी भी वाहन न दे जब-तक वे 18 वर्ष के न हो जाये व परिवहन विभाग से वाहन चलाने का वैध लायसेंस न बना ले। दोपहिया में तीन सवारी न चले, बिना हेलमेट बाईक न चलाए, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाए, दुर्घटना से देर भली-जीवन अनमोल है। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने व चेकिंग अभियान में जिले के सभी थाना-चौकी व यातायात पुलिस मजबूती के साथ लगी हुई है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment