---Advertisement---

अखिल भारतीय बिंझिया समाज की बैठक सम्पन्न

Follow Us

क्षेत्र जयनगर संघ की बैठक सम्पन्न

सूरजपुर – ग्राम पंचायत कोरया में अखिल भारतीय बिंझिया समाज क्षेत्र जयनगर की एक बैठक आयोजित हुई। समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष बुझन राम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज के हित के में कई मुद्दों पर चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बिझिया समाज आदिवासी महासंघ के सचिव हरदेव सिरदार , विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय बिंझिया समाज राष्ट्रीय आदिवासी महासंघ के कोषाध्यक्ष देवनारायण ( पटवारी ) एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सिरदार उपस्थित रहे।IMG 20250104 WA0000

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गोपाल राय के द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोपाल राय ने अपना विचार व्यक्त करते हुए पंच,सरपंच,BDC, और जिला पंचायत सदस्य बिझिया समाज के व्यक्तियों को बनाने का सलाह दिया।IMG 20250104 WA0003

वहीं मंचस्थ अतिथियों के द्वारा संगठन को और आगे बढ़ाने के लिए हर पंचायत में बैठक करने की अपील की गई। बैठक में हर पंचायत में पंच सरपंच,BDC, एक ही व्यक्ति को बनाने बात पर चर्चा किया गया।IMG 20250104 WA0004

इस अवसर पर अखिल भारतीय बिझिया समाज क्षेत्र जयनगर सचिव लाल बहादुर, उपाध्यक्ष तपेश्वर, लगन राम, बेचन राम, शंकर गवटिया, अमर नाथ, बंधु राम, कृष्ण राम, कैलाश सिरदार, सोहर साय, देवधन राम बिंझिया, देवशरण, रामविलास, दुखन गुरुजी, फलेश्वर, करीमन, गीता राम एवं ग्राम पंचायत शिवसागरपुर, पार्वतीपुर, केनापारा, कुरुवा, जयनगर, रतनपुर, पेंडरखी, कोरेया, कंदराई, जमदई, पोतका, लैंगा, कालीपुर, खुटिया, जामडीह, नोनेरा, खुटरापारा, सलका, पलका, सरनापारा, कादा कटहरा, शानी बर्रा, पंडरीपानी, सुरता, ब्रह्मपुर, टाकर, सहित अन्य ग्राम पंचायत के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment