---Advertisement---

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याः मीडिया सम्मान परिवार ने की निष्पक्ष जांच और सख्त सजा की मांग

Follow Us

बीजापुर। बस्तर के प्रसिद्ध यूट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। उनकी लाश बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुई। इस हृदयविदारक घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापता होने के बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 से लापता थे।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याः भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत, सेप्टिक टैंक में मिली लाश
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याः भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत, सेप्टिक टैंक में मिली लाश

उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत बीजापुर पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच के दौरान कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई गई। यहां से मुकेश का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है घटना से पत्रकारिता जगत में पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर काफी रोष व्याप्त है।

Leave a Comment