ग्राम पंचायत केसवनागर में निर्माणाधीन फीकल स्लेज प्रबंधन केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सूरजपुर। एनएच 43 पर स्थित एसईसीएल की बंद हो चुकी केनापारा कोयला खदान को एसईसीएल ने शासन व प्रशासन के सहयोग से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है।स्वच्छ भारत व स्वच्छ सूरजपुर की ओर कदम बढ़ाते हुए आज केनापारा पर्यटन स्थल के फिश पॉइंट व वहां के अन्य स्थल पर
कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू,एसडीओ आरईएस, प्रोजेक्ट ऑफिसर मनरेगा, जनपद सीईओ, समूह की दीदियां,ग्रामीण जन, पंच, सरपंच व अन्य अधिकारी – कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रमदान कर स्थल को स्वच्छ व सुंदर बनाये जाने का प्रयास किया गया। उपस्थित जनों के बीच कचरे और इसके प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए आवश्यक चर्चा भी की गई।
इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत केसवनागर में निर्माणाधीन फीकल स्लेज प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया गया।जिसके जल्द क्रियान्वन हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

















