---Advertisement---

मुरली मनोहर सोनी सूरजपुर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने

Follow Us

नीरज साहू सूरजपुर 

जिला संगठन चुनाव अधिकारी चंपादेवी पावले ने की घोषणा

भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी व ढोल नगाड़े से नए भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

सूरजपुर- सूरजपुर भाजपा के मुरली मनोहर सोनी नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए। मुरली सोनी के भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित होते ही मंचासीन अतिथियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय मे जमकर आतिशबाजी व ढोल नगाड़े के साथ नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन स्वागत किया गया।आज यहाँ संगठन महापर्व के कार्यक्रम के तहत नए जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती चंपा देवी पावले, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।IMG 20250105 WA0057

गत तीन माह से अधिक समय तक भाजपा पूरे जिले मे संगठन महापर्व के तहत सदस्यता महाभियान के तहत रिकॉर्ड लगभग डेढ़ लाख से अधिक सदस्य बनाए तथा तीन हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए। संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ स्तर पर संपन्न होने के बाद सभी चौदह मंडलो मे मंडल अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष के चयन हेतु रायशुमारी की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की दावेदारी की थी। जिसका पैनल तैयार प्रदेश कोर ग्रुप से चर्चा उपरांत राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशंसा पश्चात जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल किया गया। जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था इसलिए अंतिम समय तक कोई भी व्यक्ति जिलाध्यक्ष के नाम का अनुमान नहीं लगा पाया था।IMG 20250105 WA0055 जिला चुनाव अधिकारी चंपादेवी पावले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है हम सब परिवार के सदस्य हैं यहाँ परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता को जवाबदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत से कार्यकर्ता अपनी इच्छा व्यक्त किए थे लेकिन संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। श्रीमती पावले ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन व प्रदेश संगठन के निर्णय उपरांत जो नाम मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है उस अनुरूप श्री मुरली मनोहर सोनी को भाजपा सूरजपुर का नया जिलाध्यक्ष घोषित करती हूँ। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सभी मंचासीन अतिथि व कार्यकर्ताओं का आभार जताया उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा ने जिले विपक्ष की भूमिका से लेकर विधानसभा चुनाव व लोक सभा चुनाव मे मजबती से लड़ाई लड़ी है। जिले ने तीन तीन विधायक व सांसद को जीत दिलाने मे सफलता प्राप्त की है। संगठन महापर्व के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से सदस्यता महाभियान को सफल बनाया।उन्होंने बताया कि उनके चार साल के कार्यकाल मे अपने टीम के साथियों का सहयोग मिला तथा सभी का आभार जताया। उन्होंने कि भाजपा के भव्य कार्यालय का निर्माण सबके सहयोग से संभव हुआ।पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा संगठन में दायित्व परिवर्तन की एक सतत प्रक्रिया है जहाँ सभी समय समय पर अलग अलग जवाबदारी सौपी जाती है। आज एकबार पुनः नए कार्यकर्ता के कंधे पर जिलाध्यक्ष की जवाबदारी सौपी जा रही है लेकिन पूरी टीम को एकजुट होकर कार्य करना है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत जनता की सेवा के लिए सत्ता तक पहुँचे है । सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए संगठन भी साथ साथ चलेगा। सभी कार्यकर्ता परिवार भाव के साथ एकजुट होकर कार्य करें। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा होती है उसे बड़ी जवाबदारी मिले लेकिन संगठन का निर्णय हम सब के लिए सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन के निर्णय के अनुरूप चलता रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि सूरजपुर भाजपा संगठन हमेशा से मजबूत रहा है। जिस तरह पुरानी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया है अब आगे भी नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे काम करना है। पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी ने कहा कि सूरजपुर भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे काफी मजबूत हुआ है आगे नए अध्यक्ष के नेतृत्व और भी मजबूत होगा। प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि हम सभी को नए जिलाध्यक्ष के नाम जानने की उत्सुकता है आने वाले दिनों सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे।

आखिरकार मुरली सोनी के नाम पर लगी मुहर

भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है । लेकिन श्री सोनी हमेशा शांत व लो -प्रोफाइल रहने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी सहजता ही उनके चयन का मुख्य आधार बनी और आखिरकार मुरली सोनी के नाम पर संगठन ने अपना मुहर लगाया। मुरली सोनी को लंबे समय तक संगठन के विभिन्न पदो पर काम करने का अनुभव है। लगातार दो अलग अलग जिलाध्यक्षों की टीम मे काम करने के बावजूद उन्हें कभी असहजता महशूस नहीं हुई। संगठन की कठिन से कठिन चुनौतियों को सहजता से हल करने वाले मुरली भाजपा संगठन की पहली पसंद बनकर उभरे और सूरजपुर भाजपा की कमान उनके हाथों सौपी गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment