---Advertisement---

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक

Follow Us

सूरजपुर – कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जिला  प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी  एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने को कहा।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के इंतज़ाम लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने क्षेत्रों में इस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातों पर पैनी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की संभावना को देखते ही त्वरित रूप में सख्त कार्यवाही करें।

इसके अलावा उन्होंने आगामी त्यौहार और विशेष अवसरों पर आयोजित किए जाने वाले मेला को देखते हुए मेला स्थलों का विशेष रूप से मॉनिटरिंग करने और सुरक्षा के विशेष उपाय करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए सड़क सुरक्षा के हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न सड़कों का निरीक्षण ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने और निर्मित सड़कों में किसी भी तरह की गड़बड़ी की पहचान करने के निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात सुचारु करने के लिए भी नियमित पेट्रोलिंग कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। यातायात सुरक्षा पर जागरूकता को लेकर स्कूल, महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं को रोककर लोगों की जान बचाई जा रखे। इसके अलावा उन्होंने  विभिन्न आयोजनों के दौरान जानबूझकर ध्वनि प्रदूषण कर कानून व्यवस्था का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment