---Advertisement---

नगर पंचायत भटगांव के वार्डों का मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सघन निरीक्षण

Follow Us

सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज नगर पंचायत भटगांव के वार्डों में सघन भ्रमण व निरीक्षण किया। जहां उन्होंने वार्ड वासियों से मिलकर वार्ड की वस्तुस्थिति की जानकारी ली, इसके साथ ही जनहित के मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।IMG 20250106 WA0079

वार्डों के मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, साफ़ सफाई इत्यादि की व्यवस्था पुख्ता हो इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उपस्थित जनों से उनकी समस्या को जाना और उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधितों को दिए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment