---Advertisement---

राष्ट्रीय तपेदिक (टी. बी.) उन्मूलन कार्यक्रम पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Follow Us

बिश्रामपुर – राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम 2025 के तहत शासकीय (आ. जा. क.) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।IMG 20250109 WA0042

एस. ई.सी.एल. बिश्रामपुर स्थित केन्द्रीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा उपस्थित सभी स्कूली बच्चों को तपेदिक (टी. बी.) रोग के लक्षण, एवं बचाव की विधिवत् जानकारी दी गई। इसके अलावा चिकित्सकों ने मुख की सफाई, ब्रश करने के तरीके , तंबाखू सहित अन्य नशे के दुष्प्रभाव और स्वच्छता आदि की जानकारी देकर छात्रों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। इस दौरान सभी डॉक्टरों ने उपस्थित सभी शिक्षकों और बच्चों से राष्ट्रहित में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील किया।IMG 20250109 WA0044

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कलिस्ता एक्का ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ” स्वास्थ्य ही धन है ” इसकी रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. सत्यपाल जोहले एवं डॉ.आशुतोष एक्का सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment