---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow Us

शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों से की गई अपील

दुर्घटनाओं से बचने के लिए बाइक सवारों ने हेलमेट पहनने का दिया संदेश

सूरजपुर। आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली को संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर से शुरू कर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू एवं अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लोगों ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस, यातायात,शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।IMG 20250110 WA0024

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती साहू ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। इसके माध्यम से ही वह अपनी आवाज शासन तक पहुंचा सकता है इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जागरुकता बैनर लेकर सयुक्त जिला कार्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली का समापन अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ द्वारा सड़क मतदाताओ को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।IMG 20250110 WA0026

इस बाईक रैली के माध्यम से बाइक सवारों द्वारा हेलमेट पहनकर अपनी सुरक्षा का संदेश भी दिया है।IMG 20250110 WA0028

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत राज्य भर में  सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया  जा रहा है। इसी क्रम में जिले भर में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कराया जा रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment