---Advertisement---

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किया जा रहा सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर

Follow Us

सूरजपुर। शासकीय रेवती रमन मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर ग्राम पर्री के शासकीय माध्यमिक शाला में दिनांक 06.01.2025 से आयोजित किया जा रहा है। शिविर के चतुर्थ दिवस पर बौद्धिक परिचर्चा में श्री मनोज कुमार जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सूरजपुर के द्वारा स्वयं सेवकों तथा स्कूल के विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम,पॉस्को एक्ट, सखी वन स्टॉप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उद्यानिकी विभाग से श्री जयपाल सिंह मरावी सहायक संचालक जी का आगमन हुआ।

उन्होंने पुष्प की खेती के संबंध में बताया कि हर व्यक्ति अपने घर में छोटे से बागवान/मसाले की खेती लगाकर व्यापार कर सकते है। इसी क्रम में पांचवे दिवस पर बौद्धिक परिचर्चा में साइबर सेल से श्री रोशन सिंह आरक्षक एवं श्री दधिबल प्रसाद राजवाड़े आरक्षक द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में स्वयं सेवकों को जानकारी दी गई तथा सभी ग्रामवासियों को इसके संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह भी कार्यक्रम अधिकारी के विशेष आग्रह पर शिविर में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों को शिविर संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान किए तथा आगे किस प्रकार कार्य किया जाना है उसके लिए प्रेरित किया।NSS इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर की थीम ‘मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं ‘डिजिटल साक्षरता के लिए युवा’ पर स्वयं सेवक ग्राम के नागरिकों को नशा मुक्ति,फाइलेरिया, स्वच्छता, साइबर क्राइम के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं।

यह शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय के निर्देशन में और NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुमार चक्रधारी, श्री दिव्यादित्य सिन्हा एवं सुश्री पूर्णिमा राजवाड़े, सहायक प्राध्यापक के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पर्री के समस्त शिक्षक गण का योगदान रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment