---Advertisement---

प्राचार्य ने मानवीय संवेदनाओं का दिया परिचय, नौनिहालों को बांटे गर्म कपड़े

Follow Us

स्वेटर मिलते ही खिलखिला उठे बच्चों के चेहरे

सूरजपुर – बदलते मौसम के कारण सरगुजा संभाग इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण क्षेत्र में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

नौनिहालों को बांटे गर्म कपड़े

ऐसे में जिले के दूर दराज क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l इसी बीच शासकीय ( आ. जा. क.) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर के प्राचार्य श्रीमती कलिस्ता एक्का ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जयनगर क्षेत्र अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में सभी स्कूली छात्रों को स्वेटर वितरण करवाया।

गौरतलब है कि सभी छात्रों को स्वेटर संकुल प्राचार्य श्रीमती कलिस्ता एक्का की ओर से दिया गया।

IMG 20250111 WA0035 scaled

इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील पोर्ते, सुदर्शन राजवाड़े एवं जयराम राजवाड़े सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ और छात्रगण उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment