---Advertisement---

सूरजपुर : हरा चारा हरी सब्जी खिलाकर बेजुबानों की मदद करने में लगा है श्री श्याम गौ सेवा समिति

Follow Us
Spread the love

एक माह से लगातार बेजुबानों की सेवा में लगा है श्री श्याम गौ सेवा समिति

सूरजपुर। बिश्रामपुर क्षेत्र में गौ सेवा व बेजुबानों की मदद इस कड़ाके के ठंड के मौसम में देखने को मिल रहा है। इस कठोर ठंड में जहां बेजुबान जीव भूख से और ठंड से अपना प्राण त्याग दे रहे हैं। वही इनकी भूख मिटाने व हर संभव मदद को ध्यान में रखते हुए।श्री श्याम गौ सेवा समिति विश्रामपुर की टीम ने आज 35 दिनों से लगातार सभी गौ माता को हरा चारा व डॉग्स को चावल दूध और पेडिग्री खिलाकर उनकी भूख मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री श्याम गौ सेवा समिति

वही आम जनता को भी इन बेजुबानों की अपनी ओर से मदद करने की अपील कर रहे है। साथ ही बिश्रामपुर क्षेत्र में कही भी किसी बेजुबान की मदद की जरूरत हो तो सूचना मिलने पर श्री श्याम गौ सेवा समिति सदैव हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगी। गौ सेवा व इन बेजुबानों की तकलीफ को दूर करने के लिये मुख्य रूप से आदित्य शर्मा, अक्षत पाठक, आनंद ठाकुर, मयंक साहू, रोहन साहू और देवन शर्मा अपनी भूमिका निभा रहे है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment