---Advertisement---

सूरजपुर : सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का हुआ समापन

Follow Us

युवा शक्ति राष्ट्र की प्रगति तथा उन्नति का मुख्य आधार है- स्वामी विवेकानंद

सूरजपुर। शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का अंतिम दिवस पर सरगुजा संभाग के समन्वयक डॉ. एस. एन. पाण्डेय एवं जिला संगठक श्री सी. बी. मिश्र उपस्थित हुए। डॉ. एस. एन. पाण्डेय ने 12 जनवरी युवा दिवस के बारे में बताया कि युवा केवल अपने भविष्य की नहीं सोचते बल्कि अपने समाज तथा राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं तथा स्वयंसेवकों को एनएसएस के संबंध में संक्षिप्त जानकारियां दी। जिला संगठक श्री सी. बी. मिश्र ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं उनके विचारों को अपने अंदर ढालना है। हमें अपने देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और आगे बढ़कर अपने राष्ट्र की सेवा में योगदान देना चाहिए। महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” यह वाक्य हमारे जीवन को प्रेरित करने वाली शक्ति है तथा सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर में आए सभी स्वयंसेवकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुमार चक्रधारी के मार्गदर्शन में यह सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह में सात दिवस के समस्त कार्यक्रमों का प्रतिवेदन दिया गया। स्वयंसेवकों ने 12 जनवरी को युवा दिवस के उपलक्ष में पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से स्वामी विवेकानंद विवेकानंद जी के जन्म दिवस को विशेष बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र दिया गया। समापन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री संजू सोनी,विधायक प्रतिनिधि श्री किशन देवांगन, डॉ. रश्मि पांडे सहायक प्राध्यापक, शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर से श्री रोहित सेठ, श्री दिव्यादित्य सिन्हा सहायक प्राध्यापक, सुश्री पूर्णिमा राजवाड़े सहायक प्राध्यापक, ग्राम पर्री के उपसरपंच श्री जीतराम कुशवाहा तथा ग्राम पर्री के ग्रामवासी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment