---Advertisement---

सूरजपुर : दिव्यांग भवन की मांग को लेकर दिव्यांग जन सेवा संघ ने सूरजपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Follow Us

सुरजपुर। दिव्यांग जन सेवा संघ के द्वारा दिव्यांगों के लिए जिला स्तरीय दिव्यांग भवन निर्माण कराने को लेकर आज कलेक्टर सुरजपुर को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिला उपाध्यक्ष खज्जाद हुसैन और सभी संगठन के दिव्यांगजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं को सूरजपुर कलेक्टर के समक्ष रखा और कहा कि जिला में एक दिव्यांग भवन होता तो सभी कार्यक्रम बैठक मीटिंग सभा इत्यादि हम सब दिव्यांग जनों का ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी हमारे दिव्यांग भवन में होता कभी भी हमारे दिव्यांगजनों को  आवश्यकता होती तो तुरंत मिल जाता और हमें कार्यक्रम बैठक चर्चा करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इस विषय पर कलेक्टर महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया हैं कि जल्द आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

दिव्यांग जन सेवा संघ

दिव्यांग जन सेवा संघ के उपाध्यक्ष खज्जाद हुसैन ने कहा कि जल्द उपलब्ध नहीं होगा तो हम स्ट्राइक करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिव्यांग रेवती रमण राजवाड़े, उमाशंकर राजवाड़े, इंद्रजीत ठाकुर, गोदन राम, धनेश्वर राजवाड़े, दुर्गाबाई, गंगाराम, पिंटू देवांगन, हेम नारायण राजवाड़े, उपस्थित रहे।

दिव्यांग जन सेवा संघ

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment