---Advertisement---

सूरजपुर-निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लगातार बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारी का जायजा लिया जा रहा है एवं आवश्यकतानुसार निर्देश दिए जा रहे हैंे। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निरंतर संपत्ति विरूपण निवारण की कार्यवाही की जा रही है। 

निर्वाचन की तैयारी के क्रम में आज एसडीएम श्री सागर सिंह द्वारा नगर पंचायत भटगांव के स्ट्रांग रूम, काउंटिंग कक्ष, नाम निर्देशन हेतु न्यायालय तहसील कार्यालय भटगांव का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा जनपद पंचायत ओड़गी में नाम निर्देशन हेतु एआरओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। साथ ही एसडीएम प्रतापपुर द्वारा प्रतापपुर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्वाचन की समय सारिणी अनुसार कार्य करने, आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment