---Advertisement---

सूरजपुर- नाम निर्देशन व निर्वाचन की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Follow Us

सूरजपुर। सूरजपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.जयवर्धन ने नाम निर्देशन व निर्वाचन की तैयारी के सम्बंध में ली समीक्षा बैठक। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा व निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

इस अवसर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करते समय रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रारंभिक जांच कर, किसी भी तरह की कमी होने पर संबंधित व्यक्ति को चेक लिस्ट बनाकर सूचित किया जाए। ताकि निर्धारित समयावधि में उसके द्वारा वांछित जानकारी एवं प्रपत्र दिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी को निर्वाचन के नियमो का पालन शब्दशः करने के निर्देश दिये गए।

जिला मास्टर ट्रेनर पी सी सोनी ने नियमो को संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नाम निर्देशन हर दिन (अवकाश के दिनों को छोड़कर) प्रातः 10ः30 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक लिया जाएगा। अभ्यर्थी के नाम निर्देशन पत्र में एक प्रस्तावक का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। कोई भी अभ्यर्थी प्रारूप 3 में अधिकतम 02 सेट नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। इसके साथ ही प्रारूप 3 क में शपथ पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जो प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एवं नोटरी द्वारा प्रमाणित होगा। अध्यक्ष पद के लिए निक्षेप राशि नगरपालिका क्षेत्र के लिए 15 हजार रुपए तथा पार्षद के लिए 03 हजार रुपए होगा। इसी तरह नगर पंचायत क्षेत्र के लिए अध्यक्ष पद हेतु निक्षेप राशि 10 हजार रुपए तथा पार्षद के लिए एक हजार रुपए होगा। यदि अभ्यर्थी महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसिचत जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो तो निक्षेप राशि आधी हो जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि शपथ पत्र का कोई भी कॉलम रिक्त नहीं होना चाहिए। जहां कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो वहां निरंक लिखा जाएगा पर खाली नहीं छोड़ा जाएगा। पार्षद पद के अभ्यर्थी की आयु नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय कम से कम 21 वर्ष तथा अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी की आयु कम से कम 25 वर्ष अवश्य होनी चाहिए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद व्यय संधारण संबंधी आदेश तथा निर्वाचन व्ययों के लेखा हेतु पंजी प्रारूप क, ख एवं प्रारूप ग प्रदान किया जाएगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment