---Advertisement---

सूरजपुर-नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Follow Us

रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन का फॉर्म श्रीमती देवंती साहू द्वारा लिया गया

सूरजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाम निर्देशन से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से जांच करने और पावती देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शपथ पत्र में कोई भी कालम न छुटे।

कलेक्टर ने नाम-निर्देशन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था एवं उनके कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को दी जाने वाली जानकारी तथा उनसे आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को स्वयं जांच कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नाम-निर्देशन प्रक्रिया से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, अधिकारियों-कर्मचारियों के आने-जाने की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन कक्ष की जानकारी के लिए बाहर पोस्टर चस्पा करने के भी निर्देश दिए। 

नगर पालिक परिषद सूरजपुर एवं नगर पंचायत (बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर) में निर्वाचन हेतु नाम-निर्देशन की प्रक्रिया आज 22 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। नगर पालिका परिषद सूरजपुर के लिए न्यायालय डिप्टी कलेक्टर व नगर पंचायत बिश्रामपुर के लिए न्यायालय उप तहसील पिलखा (बिश्रामपुर), नगर पंचायत जरही के लिए कार्यालय नगर पंचायत जरही, नगर पंचायत भटगांव के लिए न्यायालय उप तहसील भटगांव, नगर पंचायत प्रतापपुर के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) प्रतापपुर में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कक्ष निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद सूरजपुर के लिए 18 वार्ड एवं नगर पंचायत भटगांव के 15 वार्ड, नगर पंचायत प्रतापपुर के 15 वार्ड, नगर पंचायत जरही के 15 वार्ड व नगर पंचायत बिश्रामपुर के 15 वार्डों के लिए क्रमवार आरक्षण का निर्धारण किया गया।

1 फॉर्म अध्यक्ष पद हेतु अभ्यर्थी
देवन्ति साहू पति थलेश्वर साहू बड़का पारा सूरजपुर द्वारा लिया गया!

नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन का एक फॉर्म श्रीमती देवंती साहू द्वारा लिया गया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment