सूरजपुर- उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा एवं सूरजपुर जिला आबकारी अधिकारी श्री इंद्रबली मारकंडे के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 23/01/2025 को आबकारी उड़न दस्ता सरगुजा एवं जिला आबकारी सूरजपुर की टीम संयुक्त गस्त कर रही थी।
गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की प्रतापपुर थाना अंतर्गत गोंदा मेन रोड पर स्थित जायका ढाबा उत्तर प्रदेश का शराब बेचता है मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर गोंदा मेन रोड स्थित जायका ढाबा में दविश दी गई। ढाबे से डेढ़ लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।।उसके पश्चात ढाबा के मालिक विवेक सिंह उर्फ रिंकू सिंह को उसके घर की तलाशी के लिए जब साथ ले गए तब वहां घर पर उसके परिजनों द्वारा विवाद किया गया।
तत्पश्चात आस पड़ोस के लोगों द्वारा समझाइस के बाद रिंकू सिंह के घर की तलाशी में उत्तर प्रदेश राज्य की दो बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, आधा बोतल मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की तथा 7 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।
ढाबा एवं घर से कुल 10.5 लीटर अन्य प्रांत की अंग्रेजी एवं महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) 34 (2) 36, 40 (क) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रतापपुर में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल एवं रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रात्रे के द्वारा की गई।



















