---Advertisement---

गांव में पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं ने दिया ज्ञापन : सरपंच सचिव पर मनमानी के लगाए आरोप

Follow Us
Spread the love

सुरजपुर। ग्राम पंचायत गेतरा, जनपद सूरजपुर की कुछ महिलाओं ने वार्ड में पानी की समस्या को लेकर जिला पंचायत में ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन देने आए महिलाओं ने कहा की वार्ड में लंबे समय से पानी की समस्या है। लेकिन इसके लिए पंचायत के द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पानी की कमी के कारण उन्हें हर रोज कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि वार्ड कमांक 02 के वार्ड पंचों द्वारा लगातार 10 वर्षों से हेण्डपम्प का मांग किया जा रहा है। पानी कि समस्या से कई बार ग्राम सभा में सरपंच सचिव को अवगत कराया गया परन्तु उनके द्वारा वार्ड क्रमांक 02 के लिए प्रस्तावित हैण्डपम्प को सरपंच सचिव द्वारा मनमानी करते हुए प्रस्तावित भूमि में खनन न करवा कर अपने घर के पास खनन कराया गया है। जहां केवल एक ही घर है। वार्ड के सदस्यों को इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दिया गया जिस पर वार्ड पंचों में आक्रोश है।

ज्ञापन देने आई महिलाओं ने आरोप लगाया कि हैण्डपंप कम गहराई में खनन कराया गया है किन्तु कागजों में गहराई को बढ़ा कर दिखाया गया है जिसकी जांच कराना अति आवश्यक है। ग्रामीण महिलाओं ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि यह भ्रष्टाचार गांव के विकास और जरूरतमंदों के अधिकारों का हनन है। और उन्होंने मांग किया है कि पानी की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए।

गांव में पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं ने दिया ज्ञापन : सरपंच सचिव पर मनमानी के लगाए आरोप

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment