---Advertisement---

सूरजपुर कलेक्टर ने मतदाता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को अवकाश की वजह से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शपथ का कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने जिला कार्यालय परिसर में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी ने यह शपथ ली कि लोकतंत्र में हम अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर बिना किसी भेद-भाव अथवा प्रलोभन में आये अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment