धीरेन्द्र कुमार जायसवाल को मिला जिला सूरजपुर स्वीप प्रोफेसर नोडल का बेस्ट अवार्ड ऑफ़ स्वीप
सूरजपुर। आज मंगल भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विडियो संदेश को प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अपने विचार में बताए कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मत के मूल्य के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित रंगोली, निबंध, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के स्वीप प्रोफेसर नोडल अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल को जिला का स्वीप प्रोफेसर नोडल का बेस्ट अवार्ड ऑफ स्वीप प्रदान किया गया।
यह बिहारपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, इस कार्य से और इस अवार्ड से बिहार पुर क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है और यहां के सभी कर्मचारी आम जनता सभी के बीच एक सद्भाव बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी स्वीप स्वीप के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, एसएसटी प्रभारी के रूप में अंतरराज्य बैरियर नवाटोला चेक पोस्ट पर भी प्रभावशाली कार्य किए गए। साथ ही साथ मतगणना पर्यवेक्षक का भी कार्य किया गया। अग्नि वीर सैन्य भर्ती में भी जिला कार्यालय सूरजपुर से जिला नोडल बनाया गया जिससे अग्निवीर में पूरे जिले भर में भर्ती प्रक्रिया को बेहतर किया गया। इसी तरह जायसवाल जी के द्वारा बिहरपुर क्षेत्र के लिए उसके चौमुखी विकास के लिए महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रगति में खुले मन से जो भी दायित्व सौंपे जाते हैं, जिले से भी कई दायित्व जायसवाल जी के पास होते हैं जिनको बखूबी और पूरे मन से करने के साथ-साथ कार्य का प्रमाण भी महाविद्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक प्रेषित करने का दायित्व निभाते हैं।
जिले का बेस्ट अवार्ड पाना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन सा होता है और इस तरह का अवार्ड रिमोट क्षेत्र बिहरपुर क्षेत्र को मिलना , इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, आगे हम कई क्षेत्रों में कार्य करने के लिए कार्य योजना बनाए हैं। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पूरे क्षेत्र से सभी लोग योग्य मतदाता बने और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पूरा जिला नशा मुक्त हो। पूरे जिले में स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष कार्य योजना बनाकर जिले को छत्तीसगढ़ में उच्च स्थान दिलाने का प्रयास किया जाए। सूरजपुर जिले में बच्चे स्वस्थ रहें और कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रसित ना हो इसके लिए विशेष प्रयास करने की योजना है। आने वाले समय में महाविद्यालय में आई क्यू ए सी प्रभारी, रेडक्रॉस संगठक, रेडरिबन संयोजक, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आदि कई दायित्व होने के नाते गोद ग्राम पण्डो बस्ती चौका पारा क्षेत्र बिहरपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर और जन चेतना शिविर लगाकर पण्डो जनजाति को समाज के मुख्यधारा में लाने का प्रयास और जिला कार्यालय का ध्यान इस ओर करने का प्रयास की योजना है।

















