---Advertisement---

सूरजपुर-संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री जयवर्धन ने किया ध्वजारोहण

Follow Us

संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया आयोजन

सूरजपुर। आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें हर अवसर पर गणतंत्र दिवस की पावन स्मृति को याद करना चाहिए। इसी दिन 1950 को संविधान लागू हुआ था ।

उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को सक्षम, आत्मनिर्भर, अनुशासित और कर्मठ होना चाहिए। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता हम सभी को अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। देश के लिए संविधान, परिवार के लिए रीति रिवाज, परंपराएं तो संस्थाओं एवं कार्यालयों के लिए नियम और अनुशासन होते हैं जो उनके विकास की दिशा तय करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव न हो सभी के साथ न्याय हो इसके लिए संविधान में हमारे अधिकारों को संरक्षित रखा गया है साथ ही लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में योगदान देने के लिए हमारे कर्तव्यों को भी उल्लेखित किया गया है।

सूरजपुर। आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

हमको हमेशा मन में देशभक्ति की भावना रखते हुए राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले का कार्यभार जिला के समस्त अधिकारियों पर है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम सब मिलकर जिले के सभी वर्ग के लोगों को सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनता और राष्ट्र के प्रति हमारे जिम्मेदारियों को हमें समझना होगा और उस दिशा में कर्मठता से कार्य करना होगा। जिला प्रशासन का संकल्प होना चाहिए कि हम ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य संपन्न करें जिले के विकास के लिए करते रहें।

सूरजपुर। आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Comment