---Advertisement---

रिटायर्ड शिक्षक से 7 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के सरगना को मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कोरिया पुलिस को मिली सफलता

Follow Us
Spread the love

कोरिया। थाना बैकुंठपुर अंतर्गत पुलिस चौकी बचरा पोंडी क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षक अमीर साय पिता सीतला प्रसाद निवासी बचरापोड़ी को दिनांक 08.01.25 को आरोपीगणों ने कम रेट में जमीन समतली करण करने के नाम में प्रार्थी के खेत में ले जाकर उसको धमकी देकर उसका बैंक की पूरी जानकारी लेकर स्टेट बैंक बैकुंठपुर ले जाकर उसे डरा धमका कर उसकी जमा पूंजी को तोड्‌वाकर उसके खाते से 07 लाख रुपये निकलवाकर कर आरोपीगण फरार हो गए। जिस पर थाना बैकुंठपुर में आरोपीगणों के विरुद्ध 13/25 धारा 140(3), 318, 308 (5), 61/1 bns का अपराध पंजीबद्ध कर कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल पतासाजी हेतु टीम रवाना किया। जिस पर स्पेशल टीम ने टावर डंप के आधार पर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर पहुँच कर लोकल टीम को लेते हुए रात्रि में दबिश दिया जिस पर आरोपीगणों के महिला परिवारके सदस्यों पथराव करने पर आरोपी फरार हो गये, जिस पर पुनः टीम के प्रयास से आरोपी आदिल पिता मकबूल उम्र-38 वर्ष निवासी रामराज को गेस्सुपुर चौकी हसनपुर थाना भवनपुर जिला मेरठ से गिरफ्तार कर आरोपी से 71,800 रुपये एक नग मोबाइल जप्त कर पूछताछ में अन्य आरोपी के शामिल होने पर पता तलाश दौरान उनके फरार हो जाने से आरोपी को मेरठ से लाया गया है अन्य आरोपीगणों का पता तलाश किया जा रहा है, गिरफ्तार आरोपी का जिला गरियाबंद थाना पांदुला एवं गढ़ा मुक्तेश्वर थाना जिला हापुड़ में भी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है, उक्त स्पेशल टीम में निरी. विनोद पासवान, उप निरी. राजेश तिवारी स.उ.नि. इन्द्रजीत सिंह, प्र.आर. 103 नवीन साहू, आर.666 सजल जायसवाल, विमल जायसवाल, अमल कुजूर, प्रदीप साहू, अमरेशा ठाकुर, शिवम् सिन्हा का विशेष योगदान रहा संपूर्ण रहा संपूर्ण दार्यवाही कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं sdop राजेश साहू के निर्देशन में किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment