---Advertisement---

राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को किया गया सम्मान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा सत्र 2024-25 में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ टीम में शामिल होकर सूरजपुर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों शुभम विश्वकर्मा, देवेन्द्र राजवाड़े, कु. पूजा राजवाडे, कु. माही दास, अरूण कुमार वैष्णव, रोशन राज सिंह उईके, कु. चाँदनी, कु. चंचल सिंह, कु. किरण सिंह, टोमेन्द्र पटेल, राहुल यादव, एवं अविनाश राय को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामविचार नेताम मंत्री आदिम जाति कल्याण, कृषि एवं सहकारिता छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सूरजपुर जिले के कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदनी कमलेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामललित पटेल, सहायक संचालक श्री रविन्द्र सिंह देव एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री शरदेन्दु कुमार शुक्ल, श्रीमती कौशल्या सिंह व्या.शि, श्री नन्दे कुमार सिंह, श्रीमती सुनयना जायसवाल समेत समस्त जिलाधिकारी, मिडिया, समस्त स्कूलों से आये छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment