---Advertisement---

नगर पंचायतों में ईवीएम का प्रदर्शन करके मतदान के लिए किया जा रहा है लोगों को जागरूक

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत जाबो (जागव-वोटर) कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में ईवीएम प्रदर्शन और प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कराया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पंचायत जरही के उप स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत प्रतापपुर के विभिन्न स्थलों मा. शा. बालक बस स्टैंड प्रतापपुर, मा. शा. कन्या प्रतापपुर और प्रा. शा. शान्तिनगर में एवं नगर पंचायत बिश्रामपुर में ईवीएम का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम के प्रदर्शन के दौरान मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment