---Advertisement---

नगरीय निकाय हेतु नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर के निर्देशानुसार नगरीय निकाय क्षेत्र में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें उन्हें उनके कार्य एवं दायित्व को विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी एवं श्री शंभू प्रसाद निषाद द्वारा बताया गया कि सेक्टर ऑफिसर को अपने सेक्टर के अंतर्गत निर्वाचन प्रबंधन करने का जिम्मेदारी दिया गया है जिसके अतर्गत उनके सेक्टर के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं एएमएफ जैसे भवन की अच्छी स्थिति, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय, छाया, रैंप उपलब्ध रहे। सेक्टर अधिकारी मतदान दिवस के पूर्व कम से कम दो बार मतदान केंद्रों का विजिट कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें और अपना प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में रिटर्निंग ऑफिसर को देवें। सभी सेक्टर ऑफिसर को वेलनरेबिलिटी मैपिंग के चिन्हांकन के बारे में बताया गया। नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम के माध्यम से संपन्न होने हैं जिसमें प्रत्येक मतदाता अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु कुल दो वोट डालकर मातांकन करेगा इस हेतु सभी सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम संचालन, ईवीएम में आने वाली त्रुटियां, ईवीएम का रिप्लेसमेंट नियम, मतदान की प्रक्रिया का विस्तृत जानकारी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। अंत में उन्हें मतदान दिवस के दिन प्रयोग में आने वाले फॉर्मेट के बारे में बताया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment