---Advertisement---

सूरजपुर में नामांकन हुआ दाखिल : अब होगी टक्कर

Follow Us

सुरजपुर । नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद सहित वार्ड प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े

कांग्रेस ने रैली निकालने के बजाय वाहनों के माध्यम से संगठित ढंग से कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े के साथ पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के. के. अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अश्वनी सिंह, नरेश राजवाड़े महिला नेत्री शशि सिंह, सुखमनिया जगते, मनोज डालमिया, जफर हैदर आलोक साहू आदि नेता उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रत्याशी सहित वार्ड के प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन दाखिल किया।

भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए देवंती साहू

भाजपा ने रंगमंच प्रांगण से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली और कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, वरिष्ठ नेता भीमसेन गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू, पुष्पा सिंह, अनिल गोयल शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, विजय राजवाड़े, शंकर जिंदिया महिला नेत्री मोनिका सिंह, अजय अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, संध्या सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए देवंती साहू समेत सभी वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन उत्साहपूर्वक दाखिल किया।

Leave a Comment