---Advertisement---

रामानुजनगर में जाबो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Follow Us

मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा है जागरूक

सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए जिले में कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में जाबो कार्यक्रम (जागव वोटर) अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली के शिक्षक एवं बच्चों द्वारा जाबो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रामानुजनगर में जाबो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिसमें उचित मूल्य की दुकान, पंचायत भवन के पास आकर्षक रंगोली बनाई गई इसके माध्यम से संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान मतदाता का अधिकार है, मतदान के इस अधिकार का उपयोग अवश्य करें। ग्रामीणों को सचिव सत्रुधन सावरे के द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया। शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में आकर्षण रंगोली बनाने, मतदान शपथ पश्चात बच्चों से नारा लेखन एवं पठन कराया गया।

रामानुजनगर में जाबो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिसमे हम अपना कर्तव्य निभाएंगे – सबसे मतदान कराएंगे, घर घर संदेश दो – वोट दो वोट दो, बनो देश के भाग्य विधाता – अब जागो प्यारे मतदाता, सारे काम छोड़ दो – सबसे पहले वोट दो आदि नारा पठन कराया गया। सभी छात्रों ने कहा कि हम अपने मम्मी पाप, दादा दादी, चाचा चाची, भैया, भाभी एवं पड़ोसियों को करेंगे कि वो वोट जरूर दें। कार्यक्रम में प्रधानपाठक बी आर हितकर, संकुल समन्वयक जी डी सिंह, के के यादव, अनित सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, छात्र छात्राये एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment