---Advertisement---

शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में रखा गया दो मिनट का मौन

Follow Us
Spread the love

जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्ति हेतु लिया संकल्प

सूरजपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जाता है।

शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में रखा गया दो मिनट का मौन

शहीद दिवस पर आज कलेक्ट्रेट में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों ने नशामुक्ति के तहत छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षाेल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथासंभव नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत संम्पर्क कर उन्हे नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प लिया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment