सूरजपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में बाल संरक्षण विधिक जागरूकता के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्रभारी श्री धीरेंद्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एवं मनोज जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला सूरजपुर के मुख्य अतिथि में ,जागेश्वर साहू परियोजना अधिकारी ओडगी एवं कार्तिक मजूमदार के विशिष्ट अतिथि में एवं धीवर जी के अतिथि में सर्वप्रथम विद्या देवी सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा बाल संरक्षण विधिक जागरूकता लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण पोस्को बाल विवाह मानव तस्करी नशा छोड़ने बाल भिक्षावृत्ति जे जे एक्ट आदि बहुत से बाल बालिकाओं संबंधी कुरीतियों पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी के द्वारा बालक बालिकाओं को उन्हें किसी भी तरह से किसी के बहकावे में नहीं आने पर अपने विचार व्यक्त किए गए। महाविद्यालय के प्रभारी जयसवाल जी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्रा बालक विद्यालय के छात्र और कन्या विद्यालय के छात्राओं को किसी भी तरह से सामाजिक बुराइयों में न आते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने जीवन स्तर को अच्छे से बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय और विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से भी बाल बालिकाओं के जीवन को संवारने की बहुत से विचारों पर बात की गई। छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी कराया गया जिसमें कई छात्र-छात्रा प्रश्नों का सही उत्तर दिया और उन्हें बाल संरक्षण कार्यालय सूरजपुर के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल संचालन में महाविद्यालय के शिक्षक सचिन कुमार मिंज के द्वारा कार्यक्रम को संचालन करते हुए अपने विचार रखे गए, साथ में पिंटू कुमार गुप्ता सीमा राजवाड़े चंद्रदेव राजवाड़े हरिशंकर ढहरिया अखिलेश तिवारी कन्या विद्यालय के प्राचार्य तिवारी जी उनके साथीगढ़ सभी ने कार्यक्रम सफल बनाया, कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।


















