---Advertisement---

रामानुजनगर में सड़क सुरक्षा माह का किया गया आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह में बालक माध्यमिक शाला रामानुजनगर, हाई स्कूल, कन्या स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा गया।

रामानुजनगर में सड़क सुरक्षा माह का किया गया आयोजन

बच्चों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ए एस आई राज किशोर खलखो, आरक्षक दीपक गुप्ता, कृष्णा साहू, प्रीति सिंह, मुनि सिंह, शिक्षक बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप सहित थाना एवम विद्यालयीन स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment