सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देर रात जिला पंचायत सदस्य के लिए पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशियों का नाम ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि क्षेत्र क्रमांक 07 से भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू को पार्टी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। क्षेत्र क्रमांक 07 से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू को दावेदार बनाया है। जैसे ही यह सूची आया चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
आप लोगों को बता दें भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र क्रमांक 01 से श्रीमती पुष्पा सिंह , क्षेत्र क्रमांक 02 से कु. तुलसी चौधरी, क्षेत्र क्रमांक 03 से श्री अनूप सिंहा, क्षेत्र क्रमांक 04 से श्रीमती कौशल्या सिंह, क्षेत्र क्रमांक 05 से श्रीमती कुसुम सिंह, क्षेत्र क्रमांक 06 से श्रीमती शशिकला पैकरा, क्षेत्र क्रमांक 07 से श्री मार्तण्ड साहू, क्षेत्र क्रमांक 08 से श्री रमेश गुप्ता, क्षेत्र क्रमांक 09 से श्रीमती नयन सिरदार, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्री वासुदेव मांझी, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती चंद्रमनी पैकरा, 13 से श्रीमती मंजू साहू क्षेत्र क्रमांक 14 से श्रीमती रेखा राजवाड़े और क्षेत्र क्रमांक 15 से वेद प्रकाश सिंह को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
आप लोगों को बता दें क्षेत्र क्रमांक 13 और 14 के जो नाम आए हैं लगभग वह नाम पहले से ही तय बताए जा रहे थे। सबसे अधिक जो चर्चा का विषय बना हुआ क्षेत्र क्रमांक 15 जहां पर पिछले कुछ दिनों से श्रीमती रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह लगातार सक्रिय थी और अपनी राजनीति की शुरुआत जिला पंचायत का चुनाव लड़कर करना चाह रही थी। दो दिन पहले उन्होंने फार्म भी जमा किया था। वहीं इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता मोहन सिंह ने अपने नाती वेद प्रकाश सिंह को पार्टी के द्वारा अधिकृत कराना चाह रहे थे। ऐसे में हाई प्रोफाइल सीट को लेकर पार्टी में भी असमंजस का स्थिति बना हुवा था। इस क्षेत्र में दिग्गज नेताओं के एंट्री के बाद चर्चा ने जोर पकड़ा कि पार्टी इस हाई प्रोफाइल सीट पर हो सकता है कि कोई अधिकृत प्रत्याशी घोषित ही ना करें संकेत भी ऐसे दिखाई दे रहे थे। कि पार्टी यहां से किसी को भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करेगा।

लेकिन देर रात जारी किए गए सूची में क्षेत्र क्रमांक 15 से वेद प्रकाश सिंह को पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब सूची जारी करने से पहले ऐसा क्या हुवा की पार्टी ने वेद प्रकाश सिंह पे मुहर लगा दिया। इसकी जांच पड़ताल में राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग लगे है। बड़ा सवाल उठता है कि अब ऐसे में क्या मोनिका सिंह जो कि चुनाव लड़ने की इच्छुक है। राजनीति में इंट्री करना चाह रहीं है वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी। वहीं ये तो तय है कि यदि मोनिका सिंह चुनाव लड़ेंगी तो निश्चित तौर पर इस सीट का परिणाम क्या होगा कोई नहीं कह सकता।



















