सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए नाम निर्देशन के पश्चात् आज जिला पंचायत, जनपद पंचायत अंतर्गत संबंधित रिटर्निंग आफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिला पंचायत के लिए की गई संवीक्षा पश्चात् नामांकन दाखिल किए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 136 सदस्य द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।
गौरतलब है कि 06 फरवरी अभ्यर्थिता वापिस लेने के लिए अंतिम तारीख निर्धारित है जिसके पश्चात उसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने, प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन करने का कार्य संबंधित रिटर्निंग आफिसर द्वारा किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, श्री समीर शर्मा, तहसीलदार सूरजपुर जनपद पंचायत सूरजपुर तथा ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, श्री संजय राठौर, तहसीलदार भैयाथान जनपद पंचायत भैयाथान तथा ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निग़ ऑफिसर, श्री सूर्यकांत साय, तहसीलदार रामानुजनगर, जनपद पंचायत रामानुजनगर तथा ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निग़ ऑफिसर, श्रीमती चन्द्रशीला जायसवाल, तहसीलदार प्रेमनगर, जनपद पंचायत प्रेमनगर तथा ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निग़ ऑफिसर, श्री सुरेश राय, तहसीलदार ओड़गी, जनपद पंचायत ओड़गी तथा ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निग़ ऑफिसर तथा श्री सालिक राम गुप्ता, तहसीलदार प्रतापपुर जनपद पंचायत प्रतापपुर तथा ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निग़ ऑफिसर नियुक्त हैं।

















