विशाल रैली निकालकर सभी दलों ने दिखाई अपनी ताकत
नामांकन जमा करने के अंतिम जिला मुख्यालय में दिखा महाकुंभ जैसा नज़ारा
सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन सभी जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य प्रत्याशियों ने अपना नांमाकन दाख़िल कर दिया।
जिला मुख्यालय सूरजपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला और जनपद सदस्यों के नामांकन के कारण दिन भर काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा।
नामांकन जमा करने आए सभी उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया l इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा के सभी अधिकृत प्रत्याशियों ने अपने सैकड़ों हजारों समर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना नांमाकन दाख़िल किया।

उधर प्रत्याशियों के साथ आए उनके हजारों समर्थकों के कारण मुख्यालय में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। नामांकन के दौरान पार्टी और उम्मीदवार समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करते देखा गया।
इसी क्रम में जिला पंचायत सूरजपुर के क्षेत्र क्रमांक 03 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनूप सिन्हा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ सैकड़ों कार एवं मोटर साइकिल की विशाल रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में केनापारा स्थित महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अनूप सिन्हा ने अपने कारवां को आगे बढ़ाया। नामांकन के बाद आपकी आवाज़ cg न्यूज़ के सवाल पर अनूप सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के जनता की समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्र क्रमांक 3 अन्तर्गत आने वाले सभी 28 ग्राम पंचायतों के मतदाता के साथ साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपना काम करने के लिए तैयार हैं।

वहीं केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों के लिए विकास का रोडमैप तैयार कर दिया गया है उसके अनुरुप क्षेत्र के जनता की समस्याओं दूर करना ही मेरा उद्देश्य रहेगा।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू और जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के प्रत्याशी पार्टी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



















